Please wait
शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic

किश्तवाड़ में एक महिला का शव बरामद, बादल फटने की घटना में मरने वालों की संख्या 64 हुई

अधिकारियों के मुताबिक एक और शव मिलने के साथ 14 अगस्त को मचैल माता मंदिर जाने वाले आखिरी गांव चशोती में बादल फटने से अचानक आई बाढ़ में मरने वालों की संख्या बढ़कर 64 हो गई है।

19 Aug 2025

किश्तवाड़ में एक महिला का शव बरामद, बादल फटने की घटना में मरने वालों की संख्या 64 हुई

किश्तवाड़। जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के चशोती गांव में बादल फटने की घटना के बाद से चल रहे बचाव और तलाशी अभियान में मंगलवार को एक और महिला का शव बरामद हुआ है, जिससे इस हादसे में मरने वालों की संख्या 64 हो गई है। व्यापक बचाव और राहत अभियान आज छठे दिन भी जारी है।

अधिकारियों ने बताया कि मौसम में सुधार के साथ तेज़ हुए तलाशी अभियान के बीच आज सुबह बचावकर्मियों ने सड़ी-गली लाश देखी और उसे बरामद कर लिया। खोजी कुत्तों ने एक ढहे हुए घर के मलबे के नीचे से एक अन्य पीड़ित के शरीर के निचले हिस्से को भी बरामद करने में मदद की, लेकिन अधिकारियों ने कहा कि ऐसा माना जा रहा है कि यह उस व्यक्ति के शव का हिस्सा है, जिसे त्रासदी के पहले दिन बरामद किया गया था।बचाव दल कई स्थानों पर खासकर लंगर (सामुदायिक रसोई) स्थल के पास मुख्य प्रभावित स्थान पर मलबे में 'जिंदगी' की तलाश कर रहे हैं।

अधिकारियों के मुताबिक एक और शव मिलने के साथ 14 अगस्त को मचैल माता मंदिर जाने वाले आखिरी गांव चशोती में बादल फटने से अचानक आई बाढ़ में मरने वालों की संख्या बढ़कर 64 हो गई है। मृतकों में तीन सीआईएसएफ कर्मी और जम्मू-कश्मीर पुलिस का एक विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) शामिल है। अधिकारियों ने बताया कि कुल 167 लोगों को बचाया गया है, जबकि सोमवार को सूची में नए सिरे से संशोधन के बाद लापता लोगों की संख्या घटकर 39 रह गई है।

एसडीआरएफ के पुलिस उपाधीक्षक मसूफ अहमद मिर्जा ने कहा कि बचाव और राहत अभियान युद्धस्तर पर चल रहा है। इलाके की जांच के लिए एक टीम नीचे की ओर भेजी जा रही है। उन्होंने कहा कि बादल फटने का प्रभाव क्षेत्र बहुत बड़ा है, इसलिए इसमें समय लग रहा है। उन्होंने कहा कि हमने ऊपर की ओर एक बड़े क्षेत्र को साफ कर दिया है और अब हम नीचे की ओर भी एक टीम भेज रहे हैं।

सेना की जम्मू स्थित व्हाइट नाइट कोर ने सोमवार को एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि बल की पांच राहत टुकड़ियां बचाव और राहत कार्यों में लगी हुई हैं और अतिरिक्त चिकित्सा टीमों को तैनात करके प्रयासों को और तेज कर दिया गया है। सेना के इंजीनियरों ने रविवार को चशोती नाले पर एक बेली ब्रिज का निर्माण किया, जिससे मचैल माता मंदिर के लिए आवश्यक संपर्क स्थापित हो गया। सेना ने बचाव और राहत अभियान को तेज़ करने के प्रयासों के तहत कुछ ऑल-टेरेन वाहन भी तैनात किए हैं।

पुलिस, सेना, राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ), राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ), सीआईएसएफ, सीमा सड़क संगठन (बीआरओ), नागरिक प्रशासन और स्थानीय स्वयंसेवकों की संयुक्त टीमें बचाव कार्यों में लगी हुई हैं। बचावकर्मी एक दर्जन से ज़्यादा अर्थ-मूवर और अन्य भारी उपकरणों का उपयोग कर रहे हैं, जबकि एनडीआरएफ ने बचाव अभियान में तेज़ी लाने के लिए डॉग स्क्वॉड सहित अपने संसाधन जुटाए हैं। बचावकर्मियों ने पिछले तीन दिनों में आधा दर्जन से ज़्यादा नियंत्रित विस्फोट करके खोज में बाधा डाल रहे विशालकाय पत्थरों को उड़ा दिया।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


किश्तवाड़ में एक महिला का शव बरामद, बादल फटने की घटना में मरन
अधिकारियों के मुताबिक एक और शव मिलने के साथ 14 अगस्त को मचैल माता मंदिर जाने वाले आखिरी गांव चशोती में बादल फटने से अचानक आई बाढ़ में मरने वालों की संख्या बढ़कर 6





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News